केजरीवाल के ताबड़तोड़ बड़े बड़े कस्मे वादे, भाजपा की बढ़ा दी चिंता?

दिल्ली विधानसभा चुनाव फरवरी में हो सकते हैं और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल चुनाव से पहले जनता को लुभाने के लिए कई बड़े गिफ्ट्स लेकर आए हैं। चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारी तेज कर दी है लेकिन केजरीवाल धड़ाधड़ बड़े बड़े ऐलान करते जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने दिल्लीवालों को खुश करने के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। लंबे समय से दिल्ली की सत्ता संभालने वाले केजरीवाल और उनकी पार्टी आप के लिए यह विधानसभा चुनाव कई मायनो में खास है क्योंकि केजरीवाल हर हाल में अपनी जीत को बरकरार रखना चाहते हैं। केजरीवाल के तेवर और बड़े बड़े ऐलान बीजेपी और कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने पिछले कुछ दिनों में पांच बड़ा ऐलान किया है। इसमें महिलाओं के लिए 2100 रुपये महीना, संजीवनी योजना के तहत 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का फ्री इलाज, बुजर्गों के लिए पेंशन स्कीम, 24 घंटे दिल्लीवासियों को साफ पानी और पुजारियों और ग्रंथियों के लिए सैलरी का भी ऐलान शामिल है। केजरीवाल के इन वादों को आप के नेता मास्टरस्ट्रोक बता रहे हैं तो वहीं बीजेपी इसको लेकर हमलावर है। बीजेपी इन वादों को दिल्लीवालों के लिए धोखा बता रही है। भाजपा का कहना है कि केजरीवाल सिर्फ लोगों से झूठा वादा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights