‘रियान पराग को राजा की तरह ट्रीट किया जा रहा है’- RR के कप्तान बनाए जाने पर भड़के पूर्व भारतीय दिग्गज

K Srikkanth on Riyan Parag: IPL 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम में कई बड़े बदलाव हुए हैं। इस सीजन रवींद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए दिखेंगे। इससे पहले जडेजा लगभग 12 साल तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। राजस्थान ने रवीन्द्र जडेजा को संजू सैमसन के साथ चेन्नई से ट्रेड किया है। सैमसन के जाने के बाद अब इस सीजन रियान पराग कप्तानी करते हुए दिखेंगे। रियान पराग को कप्तान बनाए जाने से पूर्व भारतीय क्रिकेटर के श्रीकांत खुश नहीं हैं। उन्होंने पराग को कप्तान बनाए जाने पर सवाल उठाए हैं।

रियान पराग को कप्तान बनाए जाने से खुश नहीं हैं श्रीकांत

श्रीकांत ने कहा है कि रियान पराग को वहां एक राजा की तरह ट्रीट किया जा रहा है। अपने यूट्यूब चैनल पर एक चर्चा में श्रीकांत ने कहा कि पराग को शायद फ्रेंचाइजी में खास सपोर्ट मिला होगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला हैरान करने वाला था, खासकर जब टीम में उनसे भी ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी मौजूद थे। उन्होंने माना है कि फ्रेंचाइजी ऐसे फैसले ले सकती है, लेकिन रियान पराग को उनके खराब प्रदर्शन के बाद भी इस फ्रेंचाइजी से काफी सपोर्ट मिलता है।

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि सबको पता है कि वह कैप्टन कैसे बना। यह उनका फैसला है, लेकिन वहां उसे राजा जैसा माना जाता है। पराग का पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था, लेकिन उससे पहले वाले साल में उसने शानदार प्रदर्शन किया था। पिछले साल उन्होंने कुछ खास नहीं किया। लेकिन फिर भी उन्हें कप्तान नियुक्त किया गया, जो अपने आप में हैरान करने वाला है।

श्रीकांत ने बताई राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी ताकत

इस सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स के स्क्वॉड को देखने के बाद श्रीकांत ने कहा कि यह एक अच्छी टीम है। उनमें उलटफेर करने की क्षमता है, लेकिन वे ऐसी टीम भी हैं जो खुद को खत्म कर सकती हैं। फिर भी, अगर उनके टॉप पांच में से दो भी अच्छा खेलते हैं, तो वे विरोधी टीम को धूल चटा देंगे। जायसवाल-सूर्यवंशी की ओपनिंग पार्टनरशिप उनका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है। वे अकेले दम पर मैच जिता सकते हैं। इसलिए वे एक अच्छी टीम हैं, लेकिन खतरनाक नहीं है। वे चैंपियनशिप जीतने वाली टीम नहीं हैं। प्लेऑफ क्वॉलिफिकेशन के लिए उनके चांसेस 50-50 हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights