कॉमेडियन सुनील पाल के किडनैपर को लगी गोली

कॉमेडियन सुनील पाल के किडनैपर को गोली लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लालकुर्ती पुलिस से मुठभेड़ के दौरान किडनैपर अर्जुन कर्णवाल के पैर में गोली लग गई। मिली जानकारी के मुताबिक मेडिकल के लिए ले जाते समय किडनैपर अर्जुन कर्णवाल पुलिस की जीप से कूद गया और भागने लगा। इस दौरान किडनैपर ने दारोगा की पिस्टल छीन ली और पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने भी आरोपी पर फायरिंग की, जिसमें किडनैपर अर्जुन कर्णवाल को गोली लग गई। बता दें कि कॉमेडियन सुनील पाल का किडनैप कर आरोपी ने वसूली की थी। पुलिस ने कल रात ही किडनैपर अर्जुन कर्णवाल को गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ के बाद घायल किडनैपर को लेकर पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां उसे भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की टीम किडनैपर का इलाज कर रही है।

दरअसल, कॉमेडियन सुनील पाल का किडनैपर अर्जुन कर्णवाल गिरफ्तारी के बाद सब इंस्पेक्टर की पिस्टल छीन कर भागने की फिराक में था। इस दौरान पुलिस की टीम ने भी फायरिंग करनी शुरू कर दी। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में आरोपी किडनैपर घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के लिए पुलिस की टीम उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। अर्जुन पर आरोप है कि उसने अपने साथी लवी के साथ मिलकर सुनील पाल से 8 लाख की फिरौती वसूली थी। फिरौती की रकम से मेरठ के नामी-गिरामी ज्वेलरी शोरूम से आभूषण खरीदे। फिरौती की रकम 4 अकाउंट से सीधे आभूषण व्यापारियों के खाते में आनलाइन ट्रांसफर करवाई गई। अर्जुन और लवी की खरीदारी करते हुए तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गईं। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों को तलाश कर रही थी। वहीं सुनील पाल की तरफ से मुम्बई पुलिस से शिकायत करते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई गई, जो अब मेरठ में ट्रांसफर हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights