जौनपुर में2 कैदियों पर फायरिंग, दारोगा समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने बताया की कैदियो को कोर्ट मे पेशी के लिए लेकर जा रहे थे उसी समय हत्‍यारोपी मिथिलेश गिरि और सूर्यप्रकाश राय पर कचहरी में ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं गईं, जिसमें  दो लोग घायल हुये है | और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है

उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले अभी भी बुलंद हैं। भले ही अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही हो लेकिन उन्हे किसी का खौफ नहीं है यूपी के जौनपुर जिले का ये ताजा मामला है जहां दीवानी हिरासत मे पेशी पर लाये 2 कैदियो पर ताबड़तोड़ गोलियां गई | गोली मारकर उन्हे मौत के घाट उतारने की कोशिश की गई है। ये घटना सामने आने के बादवहाँ के एक दारोगा और 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। बुधवार  यानि आज एक अधिकारी ने बताया की जिन कैदियो की हत्या करने की कोशिश की गई वो कैदी भी हत्या के आरोप मे जेल मे थे

पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने बताया कि मंगलवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में पेशी के लिए ले जाए जा रहे हत्‍यारोपी मिथिलेश गिरि और सूर्यप्रकाश राय पर दो बदमाशों ने कचहरी में ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं जिसमें वे घायल हो गए। इस मामले में एक दारोगा समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। 

अधिकारी के अनुसार गोली एक बंदी की पीठ में जबकि दूसरे की बांह में लगी। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक कालीचरण कन्नौजिया, मुख्य कांस्टेबल संतोष कुमार गुप्ता, संजय यादव, जय किरन सोनकर, अनिल चौहान और महिला कांस्टेबल अर्चना मौर्य शामिल हैं। 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ये सभी पुलिस कर्मी न्यायालय परिसर में आने जाने वालों की तलाशी करने के लिए सक्रिय रूप से तैनात किए गए थे, इसके बावजूद बदमाश हथियार लेकर न्यायालय परिसर में दाखिल हुए और गोलीबारी की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights