फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ पर याचिकाकर्ताओं ने बंगाल और तमिलनाडु पर फिल्म बैन के खिलाफ याचिका दाखिल की है जिसे सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा।

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ मामले में आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। याचिकाकर्ताओं ने बंगाल और तमिलनाडु पर फिल्म बैन के खिलाफ याचिका दाखिल की है। उधर, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने फिल्म की टीम और अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ भोपाल में फिल्म देखी। शिवराज ने सभी से द केरल स्टोरी देखने की अपील की है। शिवराज ने फिल्म के बहाने मध्य प्रदेश में सामने आए धर्मांतरण के मुद्दे को भी उठाया और कहा कि एमपी को केरला स्टोरी जैसी नहीं बनने देंगे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के एक दिन पहले भोपाल में फिल्म बनाने वाली टीम के साथ फिल्म देखी। उस दौरान द केरला स्टोरी के निर्देशक सुदीप्तो सेन,निर्माता विपुल शाह और अभिनेत्री अदा शर्मा भी मौजूद थी सीएम के साथ राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और उनके मंत्रिमंडल के कई सदस्यों भी मौजूद रहे। फिल्म को देखने के बाद शिवराज सिंह ने सलाह दी की ये फिल्म सबको देखनी चाहिए