भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान,

भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने एक बार फिर से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पवन सिंह की ओर से सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पवन सिंह ने लिखा-‘मैं अपने समाज, जनता जर्नादन और मां से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए चुनाव लड़ूंगा, आप सभी का आशीर्वाद और सहयोग अपेक्षित है।

हालांकि पवन सिंह कहां से चुनाव लड़ेंगे, इसकी जानकारी तो उन्होंने फिलहाल साझा नहीं की है। लेकिन ऐसी चर्चा है कि बिहार के भोजपुर बेल्ट से उन्हें टिकट मिल सकता है। यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि वे निर्दलीय नहीं, बल्कि बीजेपी टिकट पर ही चुनाव लड़ेंगे,क्योंकि पवन सिंह पीएम मोदी के कट्टर समर्थक माने जाते हैं।

पवन सिंह को इससे पहले पश्चिम बंगाल के आससोल लोकसभा सीट से बीजेपी ने प्रत्याशी बनाने का फैसला लिया था। इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए लिखा था- ‘मुझे भारतीय जनता पार्टी के आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व समेत भाजपा के सभी माननीय महानुभवों का वंदन,और अभिनंदन।’

आसनसोल से टिकट मिलने के बाद सोशल मीडिया पर पवन सिंह की ओर से बंगाल की लड़की को लेकर गाया गीत वायरल होने लगा। जिसके बाद बीजेपी को बैकफुट पर आना पड़ा। इसके बाद पवन सिंह ने दूसरे ही दिन एक्स पर लिखा- ‘भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास कर आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन किसी कारण वश मैं आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा’।

जाहिर पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से मना किया था कहीं और से नहीं इसलिए शाम होते-होते पवन सिंह को बिहार के किसी सीट से उम्मीदवार बना दिया जाए या तो इसमें हैरानी नहीं होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights