लोकसभा चुनाव घोषित होने के बाद राज्य में चुनाव में शराब, पैसों का दुरुपयोग ना हो उसके लिए चुनाव आयोग और गुजरात पुलिस सतर्क हो गई है। इसी के तहत स्टेट मॉनीटिरंग सेल की टीम ने मोरबी जिले में डेढ़ करोड़ से ज्यादा की विदेशी शराब को जब्त किया है।
7 वाहन, 10 मोबाइल फोन सहित कुल 2.20 करोड़ का मुद्दामाल किया जब्त करते हुए 10 आरोपियों को पकड़ा है। 11 आरोपी अभी भी फरार हैं। मोरबी जिले में वांकानेर-मोरबी हाईवे पर लालपर इंडस्टि्रयल एस्टेट में स्थित श्री राम गोदाम में दबिश देकर एसएमसी की टीम ने विदेशी शराब की 61152 बोतलें जब्त की हैं, जिसकी कीमत 1.51 करोड़ रुपए है। आगे की कार्रवाई के लिए मोरबी तहसील पुलिस को सौंपा है।
सूचना के आधार पर इंडस्टि्रयल एस्टेट के गोदाम में मंगलवार रात को दबिश दी तो वहां से विदेशी शराब का बड़ा जखीरा बरामद हुआ। वहां पर 10 आरोपी भी मिले जिन्हें हिरासत में ले लिया। लेकिन हिरासत में लिए गए आरोपी मजदूर है मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है इस मामले में शराब भेजने वाले और मंगवाने वाले 11 आरोपी अब भी फरार है