अफगानिस्तान: कंधार के भीड़भाड़ वाले बाजार में भयानक विस्फोट, कम से कम 30 लोगों के मौत की आशंका

अफगानिस्तान के कंधार शहर में एक व्यस्त बाजार में विस्फोट हुआ है। इस तेज धमाके में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी ने कहा कि विस्फोट की प्रकृति अभी स्पष्ट नहीं है। अधिकारियों ने बैंक के पास विस्फोट होने की बात कही है। हालांकि मौतों की संख्या पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कंधार शहर के मीरवाइज अस्पताल स्टाफ के हवाले से आई अपुष्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि कम से कम 30 शवों को कंधार के मीरवाइज अस्पताल लाए गए हैं। बड़ीं संख्या में घायलों को भी अस्पताल लाया गया है, जिनमें से अधिकतर की हालत गंभीर है।

शुरुआती रिपोर्ट में सामने आया है कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे कंधार में काबुल बैंक की ब्रान्च के पास हुए इस विस्फोट का मकसद तालिबान कर्मियों को निशाना बनाना था। विस्फोट में कम से कम आठ तालिबान सदस्यों के घायल होने की बात भी सामने आई है। किसी भी समूह ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। स्थानीय अफसरों ने कहा है कि इलाके को सील कर दिया गया है और आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। जांच समाप्त होने तक इलाके में कड़ी नाकेबंदी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights