ऑनलाइन फूड डिलीवरी फर्म जोमैटो के को-फाउंडर एवं सीईओ दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) ने एक मैक्सिकन मॉडल के साथ दूसरी शादी की है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ज़ोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल एक महीने पहले मैक्सिकन मॉडल ग्रेसिया मुनोज़ (Grecia Munoz) के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। यह जोड़ा बीते फरवरी महीने में अपने हनीमून से लौटा है। यह गोयल की दूसरी शादी बताई जा रही है, उनकी पहली शादी आईआईटी-दिल्ली में साथ पढ़ने वाली कंचन जोशी के साथ हुई थी। कंचन जोशी वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय में गणित की प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। मूल रूप से मेक्सिको की रहने वाली ग्रेसिया मुनोज़ अब भारत में रहती हैं। जनवरी महीने में मुनोज ने दिल्ली में कुछ फेमस जगहों की सैर की थी। इस दौरान उन्होंने वहां की तस्वीरें शेयर की थीं।
ग्रेसिया मुनोज मैक्सिको की रहने वाली हैं। वह एक मॉडल और टेलीविजन होस्ट हैं। ग्रेसिया साल 2022 में अमेरिका में मेट्रोपोलिटन फैशन वीक की विनर रह चुकी हैं। ग्रेसिया अभी भारत में हैं, उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी है। दीपिंदर गोयल ने साल 2008 में जोमैटो की शुरुआत की थी। कंपनी की वैल्यू अभी डेढ़ लाख करोड़ रुपये है। दीपिंदर भारत के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं। आज कंपनी भारत और यूएई सहित कई देशों में कारोबार कर रही है। जोमैटो की मार्केट कैपिटल 1.40 लाख करोड़ रुपये है। वहीं दीपिंदर की नेटवर्थ करीब 2570 करोड़ रुपये है।