पहले किडनी लिए, तब टिकट, ये है लालू जी का परिचय’, सम्राट चौधरी ने तो गजब कर दिया

बिहार के पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती और सारण से रोहिणी आचार्य के उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा है। इस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तंज कसा है। पटना में पत्रकारों ने सम्राट चौधरी से इस संबंध में सवाल किया तो उन्होंने साफ लहजे में कहा कि लालू जी टिकट बेचने के माहिर खिलाड़ी हैं। उन्होंने तो अब अपनी बेटी तक को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले अपनी बेटी से किडनी लिया, उसके बाद टिकट दिया, यही है लालू प्रसाद यादव का परिचय।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि जो व्यक्ति अपनी बेटी तक को नहीं छोड़ता है, उसी का नाम है लालू प्रसाद यादव। लालू प्रसाद यादव ने कुछ महीने पहले किडनी ट्रांसप्लांट करवाई है। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने ही अपनी किडनी अपने पिता को डोनेट की हैं।राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। उन्होंने लालू प्रसाद यादव पर टिकट बेचने का आरोप लगाया। हालांकि, राजनीति में टिकट बेचने का आरोप पहले भी लगते रहा है। कोई भी पार्टी इस आरोप से अछूती नहीं है। लेकिन सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद यादव पर अपनी ही बेटी से किडनी लेकर उसे टिकट देने का आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights