अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। हालांकि, ट्रेलर की पहली शुरुआत आपको हालिया रिलीज सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’ का कई झलकियां यादें ताजा कर देंगाी। फिल्ममेकर्स के लिए सुपरहिट फार्म्युला रहे इंडिया-पाकिस्तान की दुश्मनी पर ही इस फिल्म की कहानी भी गढ़ी गई है। इस फिल्म की झलकियों में ‘पठान’ से लेकर ‘टाइगर 3’, ‘योद्धा’ जैसी कई फिल्मों की झलकियां एकसाथ दिमाग में घूमने लग सकती हैं, लेकिन ध्यान रखिए कि ये ‘बड़े मियां छोटे मियां’ है।
इस फिल्म के ट्रेलर में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का जबरदस्त एक्शन है और इन दोनों के साथ ‘सालार’ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। 3 मिनट 31 सेकंड के इस ट्रेलर में वो सब मसाला है जिसे हिन्दी फिल्मों की सफलता की कसौटी पर सबसे खरा माना जाता रहा है। ट्रेलर की शुरुआत धांसू डायलॉग से होती है, ‘सबसे खतरनाक दुश्मन वो होता है जिसके अंदर मौत का डर ही न हो। एक ऐसा दुश्मन जिसका न नाम हो न पहचान और न चेहरा, जिसका सिर्फ एक लक्ष्य हो- बदला।’
अक्षय और टाइगर का Pet डायलॉग कहानी का हल्क बनाता सा दिख रहा है, जिसमें वो कह रहे हैं- दिल से सोल्जर दिमाग से शैतान हैं हम, बचकर रहना हमसे हिन्दुस्तान हैं हम। ये दोनों हैं तो देश के सुपर लड़ाके लेकिन इनकी आपस में ही लड़ते नजर आते हैं। घुड़सवारी के दौरान ये दोनों कहीं न कहीं अपने डायलॉग से फिल्म की कहानी को फूहड़ बनाते दिख रहे हैं। इन दोनों को किसी का ऑर्डर नहीं फॉलो करना है। कई बार ऐसा लगता है कि दुश्मनों से लड़ने से बड़ा मकसद इनकी आपसी लड़ाई हो। हालांकि इसके बाद जब उनकी टीम बनती है तो कहानी मजबूत दिखने लगती है। हालांकि बाद में दोनों दुश्मनों के कब्जे में होते हैं। आखिरी के सीन दमदार हैं। उम्मीद है कि फिल्म की कहानी ट्रेलर के आखिरी झलकियों की तरह ही मजेदार और दमदार साबित होगी।बता दें कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा मानुषी छिल्लर, सोनाक्षी सिन्हा और अलाया एफ भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है और इसके प्रड्यूसर हैं जैकी भगनानी। ये फिल्म इस साल ईद पर रिलीज हो रही है।