‘मोदी जी जिस तरह आंधी की तरह आए, अब उसी तूफान की तरह चले जाएंगे’, तेजस्वी बोले

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले दिल्ली में ‘इंडिया’ अलायंस की रैली में आरजेडी के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने एनडीए नेताओं पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने कहा- मोदी जी जिस तरह आंधी की तरह आए थे, अब उसी तूफान की तरह चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग तानाशाह हो चुके हैं, घमंडी हो गए हैं, जनता इन्हें जवाब देगी।

इंडिया अलायंस की ‘लोकतंत्र बचाओ महारैली’ में तेजस्वी यादव ने ईवीएम पर भी सवाल उठाये। तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र की सत्ता में बैठे नेताओं की ओर से ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा लगाया जा रहा है, ऐसा लग रहा है कि सबकुछ सेटिंग हो गया है। लेकिन देश की जनता को तय करना है कि कौन सत्ता में बैठेगा। तेजस्वी यादव ने ने कहा- ‘ऐसा लग रहा है कि सबकुछ सेटिंग हो चुका है।’

 तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र की सत्ता में बैठे लोग घमंडी हो गए हैं, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया गया। तेजस्वी ने कहा- उनके खिलाफ भी ईडी और सीबीआई की ओर से कई केस किए। उनके पिता को जेल भेजा गया, मां के खिलाफ कई केस हुआ, बहन और जीजा समेत परिवार के कई सदस्यों के खिलाफ केस हुआ। लेकिन इससे डरने वाले नहीं हैं। इस तरह की गिदड़ भभकी से डरने वाले नहीं हैं। अभी बिहार चले जाए, कई जगह ईडी और सीबीआई की रेड चल रही हैं। उन्होंने कहा कि पिंजरें में तो शेर को कैद किया जाता है, हम लोग शेर हैं। जेल जाने वाले यहां कोई डरने वाला नहीं हैं।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा- ‘तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हो, रोज-रोज मोदी जी तुम ऐसा करोगे, जनता रूठ गई, तो हाथ मलोगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights