अखिलेश के सामने मंच से सपा नेता ने BJP सांसद सुब्रत पाठक को दी जान से मारने की धमकी! कन्नौज में FIR दर्ज

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की राजनीति का गढ़ समझे जाने वाले कन्नौज में खुले मंच से धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में समाजवादी पार्टी की तरफ से आयोजित राजनीतिक रैली में एक शख्स टुकड़े-टुकड़े कर देने की धमकी देता नजर आ रहा है। बीजेपी ने यह वीडियो ट्वीट किया है। आरोप है कि धमकी दे रहा शख्स मनोज दीक्षित (Manoj Dixit) है और वह बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक (Subrat Pathak) के लिए धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है।

वायरल वीडियो में मनोज दीक्षित किसी मंच से संबोधित करते नजर आ रहे हैं। वह बोल रहे हैं, ‘एक मां के 6 लड़के और फिर भी बाबा की गाली सुन रहे हैं। वो वीडियो मेरे मोबाइल में सुरक्षित है। कसम मां की खाता हूं कि तेरे टुकड़े ना कर दिए तो मनोज दीक्षित नहीं #% (जातिसूचक शब्द) की औलाद कहना।’ ऐसा बताया जा रहा है कि इस दौरान अखिलेश यादव भी मंच पर मौजूद थे।

इस वीडियो को लेकर कन्नौज की स्थानीय राजनीति के साथ ही सोशल मीडिया तक पर बीजेपी और सपा समर्थकों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। कन्नौज सदर विधायक और यूपी कैबिनेट मंत्री असीम अरुण ने इस मामले को लेकर सदर कोतवाली में तहरीर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights