अखिलेश की पार्टी नहीं चाहती थी, मोदी ने राम मंदिर बनवाकर दिखा दिया, मुजफ्फरनगर में बोले अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुजफ्फरनगर रैली में दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे। उन्‍होंने इस मौके पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर में आर्टिकल 370 लागू करने के मुद्दे को कांग्रेस ने 70 सालों तक लटका रखा। कांग्रेस ने राम मंदिर का विरोध किया। हमारी सरकार ने पाकिस्‍तान के आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा है। हमने कश्‍मीर से आतंकवाद खत्‍म किया। अमित शाह ने सपा पर भी जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कहा- ‘घमंडिया गठबंधन, जिसमें अखिलेश यादव की पार्टी और कांग्रेस पार्टी है, ये कभी नहीं चाहते थे कि अयोध्या में राम मंदिर बने। कांग्रेस ने 70 साल तक राम जन्मभूमि के मुद्दे को अटकाकर, लटकाकर और भटकाकर रखा। मोदी ने केस भी जीता, भूमिपूजन भी किया और 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी कर दी।’

बीजेपी उम्‍मीदवार संजीव बालियान के समर्थन में आयोजित रैली में अमित शाह ने कहा कि ये ये चुनाव मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। मोदी ने गरीबों और किसानों के उत्थान के लिए बहुत सारे कार्य किए हैं। मोदी ने गुड़ और गन्ने के इस क्षेत्र में गन्ने के लिए राष्ट्रीय नीति बनाकर ढेर सारे बदलाव किए हैं। आप याद कीजिये जब कांग्रेस की सरकार थी, तब गन्ने की FRP 210 रुपये प्रति क्विंटल थी। आज इसे 340 रुपये प्रति क्विंटल करने का काम मोदी ने किया है। भुगतान की जहां तक बात है, आज 2 लाख 50 हजार करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान करने का काम भाजपा की सरकार ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights