सऊदी मॉडल रूमी ने दुनिया की आंखों में झोंकी धूल, मिस यूनिवर्स ने सच्चाई बताकर खोली पोल

 सऊदी अरब की मॉडल रूमी अल-काहतानी इस साल होने वाली मिस यूनिवर्स पेजेंट प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो रही हैं। मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि सऊदी अरब आगामी 73वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भाग नहीं लेगा। ऑर्गेनाइजेशन ने हाल में आई उन रिपोर्ट का खंडन किया है, जिनमें कहा गया कि इतिहास में पहली बार सऊदी अरब मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में शामिल होने जा रहा है और सऊदी का प्रतिनिधित्व मॉडल रूमी अल-कहतानी करेंगी। रूमी ने खुद सोशल मीडिया पर ये ऐलान किया था कि वह इस साल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में सऊदी की ओर से भागीदारी कर रही हैं। अब प्रतियोगिता आयोजित कराने वाली संस्था ने ही रूमी के दावे को खारिज कर दिया है।

संस्था की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में संबंधित देशों का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रतियोगियों का चयन एक सख्त प्रक्रिया है, जिसें हमारी नीतियों और दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन होता है। प्रत्येक देश का चयन स्थापित मानदंडों और नियमों के अनुसार किया जाता है। इसमें प्रतिभागियों के चयन में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित होती है। हम स्पष्ट रूप से बताना चाहेंगे कि सऊदी अरब में प्रतियोगियों के चयन की कोई प्रक्रिया आयोजित नहीं की गई है। इस बारे में किसी भी तरह का दावा झूठा और भ्रामक है।”

बयान में कहा गया है, “सऊदी अरब अभी उन देशों में ही शामिल नहीं है जो इस साल प्रतियोगिता में भाग लेने की पुष्टि कर चुके हैं। हम इस समय संभावित उम्मीदवारों और प्रतिनिधित्व करने के लिए एक राष्ट्रीय निदेशक को नियुक्त करने के लिए एक कठोर जांच प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। जब तक यह अंतिम नहीं हो जाता और हमारी अनुमोदन समिति द्वारा इसकी पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक सऊदी अरब को हमारी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में शामिल होने का यह अवसर नहीं मिलेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights