आम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका पार्टी के प्रवक्ता रहे गौरव वल्लभ बीजेपी में हुए शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ और बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया। इन दोनों नेताओं के साथ आरजेडी के नेता एवं पूर्व लोकसभा उम्मीदवार उपेंद्र प्रसाद ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और संजय मयूख की मौजूदगी में गौरव वल्लभ, अनिल शर्मा और उपेंद्र प्रसाद ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

विनोद तावड़े ने कहा कि गौरव वल्लभ कांग्रेस के पिछले 10 वर्षों से प्रवक्ता रहे हैं। बिहार में कांग्रेस अपनी पार्टी को खुद खत्म करने पर तुली हुई है, कांग्रेस आलाकमान बिहार प्रदेश पर जिस तरह से अपने फैसले थोप रही है, उससे कांग्रेस के नेता बिहार में दुखी हैं। वहीं उपेंद्र प्रसाद अपने इलाके के मजबूत नेता हैं। इन तीनों नेताओ के आने से पार्टी को बल मिलेगा और उन्हें विश्वास है कि इन तीनों नेताओं की क्षमता का सदुपयोग करते हुए पार्टी विकसित भारत की दिशा में और मजबूती से काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights