अब राज्यसभा में दिखेंगी सोनिया गांधी, पद और गोपनीयता की ली शपथ

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली। वह राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुई हैं। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें शपथ दिलाई। सोनिया राजस्थान से राज्यसभा की सदस्य चुनी गई हैं।

उच्च सदन में यह सोनिया गांधी का पहला कार्यकाल होगा। 77 वर्षीय कांग्रेस नेता उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करती थीं। वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। 1999 में कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद वह पहली बार सांसद चुनी गईं थी।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद सोनिया गांधी राज्यसभा में प्रवेश करने वाली गांधी परिवार की दूसरी सदस्य होंगी। इंदिरा गांधी अगस्त 1964 से फरवरी 1967 तक उच्च सदन की सदस्य थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights