भोजपुरी फिल्मों के ‘पावर स्टार’ ने शुरू की पॉलिटिकल करियर, काराकाट से चुनाव लड़ने वाले पवन सिंह कौन हैं, जानें

 पवन सिंह चुनाव लड़ने जा रहे हैं। रोहतास जिले के काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पवन सिंह भोजपुर जिले के जोकहरी गांव के रहने वाले हैं और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम है। पावर स्टार के तौर जाने जाते हैं। भोजपुर फिल्म इंडस्ट्री का सुपर स्टार माना जाता है। पिछले 25-30 साल से वो भोजपुरी गाने गा रहे और फिर बाद के दिनों में कई सुपर हिट फिल्मों भी काम किया है। भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार के दौर पर पहचान है। पूरे देश में पवन सिंह का स्टारडम है और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे कलाकारों में शुमार किए जाते हैं।

पवन सिंह ने भोजपुरी पॉप एल्बमों में सिंगर के तौर पर काम किया। 1997 में उनका पहला एल्बम ‘ओढ़निया वाली’ आया। उसके बाद 2004 में ‘कांच कसैली’ रिलीज हुआ। 2008 में पवन सिंह ने एल्बम ‘लॉली पॉप लागेलु’ को रिलीज किया। पवन सिंह की पहचान ‘लॉली पॉप लागेलु’ से इंटरनेशनल लेवल की हो गई। इसके बाद 2007 की फिल्म ‘रंगली चुनारिया तोहरे नाम में’ मेन लीड की भूमिका निभाई।कहा जाता है कि पवन सिंह ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं है, मगर फिल्मी करियर के मामले में किसी से भी कम नहीं है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे कलाकारों में हैं। पवन सिंह ने अब तक 100 से ज्यादा भोजपुरी एल्बम में एक्टिंग कर चुके हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी हीरो और हिरोइनों के साथ काम कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights