राजस्थान: लोकसभा चुनाव में ‘एकता’ दिखाने के लिए BJP ने बुलाई थी बैठक, मामला मारपीट तक जा पहुंचा

 राजस्थान के भीलवाड़ा जिला कार्यालय में हैरान कर देने वाली घटना हुई। यहां रविवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने बैठक की। लेकिन, आपसी एकता प्रदर्शन करने के लिए की गई इस बैठक में इस दौरान भाजपा के तीन बार के विधायक और इस बार चुनाव हार चुके विट्ठल शंकर अवस्थी और उन्हें निर्दलीय चुनौती देकर चुनाव हरवा चुके अशोक कोठारी समर्थकों के बीच में जमकर भिड़ंत हुई गई। समर्थकों इस तरह उलझे कि थप्पड़ जड़ने के साथ कुर्सी उठा कर मारने दौड़ने की घटना तक हो गई।

बैठक को लोकसभा चुनाव में पार्टी को फायदा मिल सके इस उद्देश्य को लेकर आहूत की गई थी। मगर उसके उलट कोठारी और अवस्थी समर्थकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों नेताओं के समर्थक कुर्सी उठाकर एक दूसरे को मारने दौड़े। आपस में जमकर अपशब्दों का भी प्रयोग हुआ। जैसे तैसे पूर्व विधायक अवस्थी और निर्दलीय विधायक कोठारी ने अपने अपने समर्थकों को शांत किया। तब जाकर जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के जान में जान आई और जैसे तैसे बैठक संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights