लोकसभा चुनावों से पहले से आईपीए ऑफिसर्स के प्रमोशन और ट्रांसफर का इंतजार किया जा रहा था। चुनावों के ऐलान के बाद राज्य के 35 आईपीएस ऑफिसर्स का प्रोन्नति और तबादले का आदेश जारी हुआ है। इसमें अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जीएस मलिक समेत 20 पुलिस ऑफिसर्स को जहां प्रोन्नति मिली हैं, तो वहीं दूसरी तरफ गुजरात के दाे शहरों के पुलिस आयुक्त में बदलाव हुआ है
। नए आदेश के अनुसार वडोदरा के कमिश्नर अनुपम सिंह गहलाेत ( को सूरत भेजा गया है। सूरत जैसे बड़े शहर में करीब 74 दिनों तक कोई कमिश्नर नहीं था, लेकिन अब सूरत को पुलिस कमिश्नर मिल गया है।नए फेरबदल के अनुसार तरूण दुग्गल को मेहसाणा का नया एसपी, ओम प्रकाश जाट को अहमदाबाद ग्रामीण का एसपी, जेआर मोथलिया को अहमदाबाद रेंज का आईजी और प्रेमवीर सिंह को सूरत रेंज का आईजी बनाया गया है। चिराग कोरडिया आईजी कच्छ बॉर्डर रेंज का पदभार संभालेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले गृह विभाग ने राज्य में आईपीएस के तबादले और प्रमोशन के 35 आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा इम्तियाज शेख को छोटा उदेपुर का एसपी बनाया गया है।
अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जी एस मलिक को डीजी के रूप में पदोन्नत किया गया है। एडीजीपी का पद संभाल रहे चार आईपीएस को डीजी पद पर प्रोन्नति दी गई है। चैतन्य मांडलिक समेत अधिकारियों की भी तत्काल तैनाती की जायेगी।आरवी असारी को पंचमहल गोधरा रेंज आईजी के रूप में पदोन्नत किया गया है। मनोज अग्रवाल को पदोन्नत कर डीजीपी बनाया गया है। डॉ के एल एन राव को पुलिस महानिदेशक और सुनील जोशी को उप महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।