मोदी की राह पर योगी, बोले- कांग्रेस के घोषणा पत्र में शरिया कानून लागू करने की बात

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को है। इस बीच सभी पार्टियां पूरी ताकत के साथ चुनाव-प्रचार में जुटी हुई है। अमरोहा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नया भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा प्रधानमंत्री के कांग्रेस के घोषणा पत्र को टारगेट कर देश की संपत्ति और महिलाओं के जेवर मुसलमानों में बांटने के आरोप लगाए जाने की तर्ज पर ही मंगलवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी वेस्ट यूपी के अमरोहा लोकसभा सीट पर चुनावी जनसभा में हमला किया। योगी ने कहा कि कांग्रेस ने देश के साथ गद्दारी की है और फिर से गद्दारी करने के लिए घोषणापत्र लाई है। कांग्रेस घोषणा पत्र में शरिया कानून लागू करने की बात कही गई है। सीएम ने साफ कहा कि देश अब शरीयत से नहीं कानून से चलेगा।

सीएम ने अमरोहा में कहा कि मोदी सरकार ने देश की तकदीर बदल दी है। देश के अंदर सुरक्षा का माहौल बना है। कहा कि 2014 से पहले देश के अंदर आतंकी वारदात होती थी। नया भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करता है। बम विस्फोट से लोग भयभीत रहते थे। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर आतंकवाद का खात्मा कर दिया गया। अब देश में कहीं पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान सफाई देता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय आतंकी की घटनाएं होती थी। उन्होंने आंख और कान बंद कर दिए थे। सवाल किया कि कांग्रेस सच्चाई से इतना डरती क्यों हैं ? कांग्रेस आपकी संपत्ति लूटना चाहती है। कांग्रेस ने हर गरीब का हक छीना है। इन लोगों ने जाति के नाम पर लोगों को बांटा।

योगी ने कहा कि कांग्रेस ने 1970 में ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दिया था, गरीबी तो नहीं हटी, लेकिन एक परिवार को देश के संसाधनों को लूटने की पूरी छूट मिल गई थी, चाहे वह परिवार दिल्ली का रहा हो, या सैफई का… तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने तो प्रधानमंत्री रहते हुए कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है, तो हमारे दलित, पिछड़े, गरीब, किसान आदि कहां जाएंगे? आज जो INDI गठबंधन के रूप में आपके सामने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights