मोदी जी श्रीराम हैं और हम सब उनके हनुमान, स्मृति इरानी ने कहा- हमें कांग्रेस पार्टी को लंका समझकर जलाना होगा

लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अमेठी में कई दिनों से चुनाव प्रचार कर रही हैं। अमेठी संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पहुंच कर जनता से मुलाकता कर रही हैं। पिछले 5 सालों में सरकार के किए गए विकास कार्यों को लोगों को बता रही हैं। साथ ही इस बार भी लोगों से अपने लिए मतदान करने की अपील कर रही हैं। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने कांग्रेस पार्टी को लंका बताया। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना की श्रीराम से की। उन्होंने कहा कि हम मोदी जी के हनुमान हैं और हमें अब अपनी पूछ से कांग्रेस पार्टी रूपी लंका में आग लगानी है।

दरअसल केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भाजपा ने तीसरी बार टिकट देकर स्मृति ईरानी पर फिर से एक बार भरोसा किया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति इरानी, राहुल गांधी को चुनाव हराकर अमेठी की सांसद बनीं। पिछले 5 सालों में अमेठी लोकसभा में स्मृति ईरानी किए गए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए लगातार यहां डटी हुई हैं।

अमेठी लोकसभा में लोगों से मुलाकता कर के फिर से एक बार कमल खिलाने की बात कर रही हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला और कहा कि राहुल गांधी 26 अप्रैल के बाद अमेठी आएंगे। फिर से अमेठी के लोगों को छलेंगे और बड़े-बड़े सपने दिखाएंगे। पिछले 50 सालों में कांग्रेस पार्टी ने कुछ नहीं किया, जितना विकास अब देख रहे हैं, वो विकास अमेठी में कभी नहीं हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights