राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर छेड़छाड़ के आरोप, राजभवन ने जारी किया 1 घंटे 19 मिनट का CCTV फुटेज

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस पर राजभवन की एक महिला कर्मचारी की ओर से छेड़छाड़ का आरोप लगाए जाने के बाद राज्यपाल ने गुरुवार को आम लोगों को परिसर की दो मई की सीसीटीवी फुटेज दिखाई। राजभवन के ग्राउंड फ्लोर पर सेंट्रल मार्बल हॉल में कुछ लोगों को दो मई शाम करीब 5.30 बजे की मुख्य (उत्तरी) गेट पर लगे दो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखाई गई।

क्या है मामला?
दरअसल राजभवन की एक संविदा महिला कर्मचारी ने बीते शुक्रवार को कोलकाता पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि बोस ने राज्यपाल आवास में उसके साथ छेड़छाड़ की थी। बोस ने बुधवार को कहा था कि वह राजनीतिक नेता ममता बनर्जी और उनकी पुलिस को छोड़कर आम लोगों को संबंधित सीसीटीवी फुटेज दिखाएंगे। एक घंटे से अधिक समय की फुटेज में नीली जींस और टॉप पहने महिला को बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस चौकी की ओर जाते देखा गया जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के सिलसिले में राजभवन परिसर में तैनात थे।

सीसीटीवी फुटेज देखने की इच्छा व्यक्त की
मोदी दो मई को राजभवन में रात में ठहरे थे और उन्होंने तीन मई को पश्चिम बंगाल में तीन राजनीतिक रैलियों को संबोधित किया था। राजभवन के एक अधिकारी ने कहा कि कम से कम 92 लोगों ने हमें मेल या फोन किया और सीसीटीवी फुटेज देखने की इच्छा व्यक्त की। हालांकि केवल कुछ ही लोग आए। इरादा यह था कि लोगों घटना को देखकर फैसला कर सकें।

महिला के व्यवहार में कोई असामान्यता नहीं
फुटेज देखने आए लोगों में शुमार प्रोफेसर तुषार कांति मुखर्जी ने कहा कि उन्होंने फुटेज देखी और महिला के व्यवहार में कोई असामान्यता नहीं पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights