हिना खान की नई वेब सीरीज ‘नामाकूल’ का ट्रेलर हाल ही रिलीज किया गया, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें हिना खान ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आएंगी, पर रोल भी काफी अहम होगा। ‘नामाकूल’ को अमेजन मिनी टीवी पर 17 मई को स्ट्रीम किया जाएगा।Namacool की कहानी लखनऊ की है, जिसमें दो दोस्त मयंक और पीयूष कॉलेज के दूसरे साल में पहुंचते ही खूब नाम और पॉपुलैरिटी पाना चाहते हैं। वो चाहते हैं कि लखनऊ में भौकाल मचा दें। पर क्या सच में वो बवाल के साथ भौकाल ला पाएंगे? यह ‘नामाकूल’ में दिखाया जाएगा।
मेकर्स ने हाल ही इस टीवी सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘आ गए हैं मयंक और पीयूष करने बड़े बवाल। क्या दोनों मिलकर ला पाएंगे लखनऊ में अपना भौकाल?’ ‘नामाकूल’ एक ड्रामा-कॉमेडी सीरीज है, जिसे रितम श्रीवास्तव ने डायरेक्ट किया है। ‘नामाकूल’ का ट्रेलर फैंस को पसंद आया है, और वो हिना खान के ग्लैमरस अंदाज की भी तारीफ कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इसके ट्रेलर को 22 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। एक फैन ने लिखा है- हिना खान ने तो मार ही डाला। एक और फैन का कमेंट है- हिना बेस्ट अवतार में नजर आ रही हैं। वह इम्प्रैस करने का एक मौका नहीं छोड़तीं। पढ़िए कमेंट्स:
‘नामाकूल’ में हिना खान रूबिया का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि वह इस सीरीज का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं और यह दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाएगी। ‘नामाकूल’ में सात एपिसोड हैं, जिनकी कहानी शांतनु श्रीवास्तव ने लिखी है। हिना खान की बात करें, तो इस समय वह गिप्पी ग्रेवाल की पंजाबी फिल्म ‘शिंदा शिंदा नो पापा’ में नजर आ रही हैं, जो सुपरहिट रही है। ‘नामाकूल’ में अभिनव शर्मा और अरुण कौल भी हैं।