जहां दुनिया जान्हवी कपूर की फैन है, वहीं एक्ट्रेस एक ऐसे एक्टर की दीवानी हैं जो ऑडियंस के दिलों के बेहद करीब हैं। जान्हवी कपूर ने बताया है कि वह उनकी इतनी बड़ी फैन हैं कि उनके साथ काम करने के लिए उन्होंने मन्नत तक मांगी थी। ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की रिलीज का इंतजार कर रहीं जान्हवी ने अपने हालिया इंटरव्यू में ये बातें खुलकर बताई हैं।
साल 2018 से ‘धड़क’ से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली जान्हवी ‘द लल्लनटॉप’ से हुई बातचीत में अपने फेवरेट एक्टर के बारे में बातें की। उन्होंने बताया कि पंकज त्रिपाठी कैसे ‘गुंजन सक्सेना’ में शामिल हुए थे।
‘गुंजन सक्सेना’ में पंकज त्रिपाठी के साथ नजर आईं जान्हवी ने एक्टर को लेकर अपनी दीवानगी का किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा, ‘मैं पंकज त्रिपाठी सर के साथ काम करना चाहती थी। एक्ट्रेस ने ये भी कहा- गुंजन सक्सेना फिल्म के सेट पर मौजूद सभी लोगों को ये पता है कि मैं उन्हें लेकर वो कितनी क्रेजी थी, क्योंकि मैं उनकी बहुत बड़ी फैन थी।