इस एक्टर के लिए जान्हवी कपूर ने रख ली थी मन्नत, उनके साथ काम करने के लिए बेचैन थीं एक्ट्रेस

जहां दुनिया जान्हवी कपूर की फैन है, वहीं एक्ट्रेस एक ऐसे एक्टर की दीवानी हैं जो ऑडियंस के दिलों के बेहद करीब हैं। जान्हवी कपूर ने बताया है कि वह उनकी इतनी बड़ी फैन हैं कि उनके साथ काम करने के लिए उन्होंने मन्नत तक मांगी थी। ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की रिलीज का इंतजार कर रहीं जान्हवी ने अपने हालिया इंटरव्यू में ये बातें खुलकर बताई हैं।

साल 2018 से ‘धड़क’ से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली जान्हवी ‘द लल्लनटॉप’ से हुई बातचीत में अपने फेवरेट एक्टर के बारे में बातें की। उन्होंने बताया कि पंकज त्रिपाठी कैसे ‘गुंजन सक्सेना’ में शामिल हुए थे।

‘गुंजन सक्सेना’ में पंकज त्रिपाठी के साथ नजर आईं जान्हवी ने एक्टर को लेकर अपनी दीवानगी का किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा, ‘मैं पंकज त्रिपाठी सर के साथ काम करना चाहती थी। एक्ट्रेस ने ये भी कहा- गुंजन सक्सेना फिल्म के सेट पर मौजूद सभी लोगों को ये पता है कि मैं उन्हें लेकर वो कितनी क्रेजी थी, क्योंकि मैं उनकी बहुत बड़ी फैन थी।

जाह्नवी कपूर ने आगे कहा, ‘सेट पर सबको पता था कि मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं और मैं वहां पागलों की तरह बिहेव करती थी। मैं कहती रहती कि वह इस फिल्म के लिए बस हां कह दें, इसके लिए मैंने मन्नत भी मांगी थी। सिर्फ इतना ही नहीं मैंने उनके लिए तो 10-12 दिनों के लिए नॉनवेज खाना भी छोड़ दिया था । जब मुझे पता चला था कि पंकज जी ने इस फिल्म के लिए हां कर दी है तो मैं काफी खुश हुई थी।’

बता दें कि साल 2020 को रिलीज हुई इस फिल्म में जाह्नवी कपूर एक पायलट की भूमिका में दिखी थीं जो कारगिल युद्ध में हिस्सा लेती है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने जाह्नवी कपूर के पिता का किरदार निभाया था। बाप-बेटी की ये बॉन्डिंग लोगों को खूब पसंद आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights