कोई शरीफ मुसलमान अपने बेटे का नाम औरंगजेब नहीं रखता… देवरिया में गरजे योगी मुख्यमंत्री

कोई शरीफ मुसलमान अपने बेटे का नाम औरंगजेब नहीं रखता… देवरिया में गरजे योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जैसे यूपी से माफिया का सफाया किया गया है, वैसे ही पूर्वांचल से इन्सेफलाइटिस को भी समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने सपा और कांग्रेस को भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाली पार्टी बताया। कहा कि सपा माफिया परस्त है और अपराधियों को अपने गले का हार बनाती है। वहीं कांग्रेस अमेरिका की तरह देश में विरासत टैक्स लगाना चाहती है, जो औरंगजेब का जजिया कर है। योगी ने कहा कि आज कोई भी शरीफ मुसलमान अपने बेटों का नाम औरंगजेब नहीं रखता, क्योंकि उसने अपने भाई की हत्या और पिता को कैद करके पानी-पानी के लिए तरसा दिया था। योगी आदित्यनाथ बुधवार को भाटपार रानी के बीआरडी इंटर कॉलेज मैदान में सलेमपुर लोकसभा सीट के लिए पार्टी प्रत्याशी रविन्द्र कुशवाहा के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।कोई शरीफ मुसलमान अपने बेटे का नाम औरंगजेब नहीं रखता… देवरिया में गरजे योगी

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के कुछ जिलों में 48 डिग्री तक गर्मी पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि भाटपार रानी वासियों के लिए इस बात का आश्वासन देने आया हूं कि आप जो पसीना बहा रहे हैं, इसके लिए भाजपा सरकार इस पूरे क्षेत्र का विकास करके आपका कर्ज चुकाने का काम करेगी। सीएम योगी ने कहा कि देश में एक ही स्वर गूंज रहा है ”फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार । इस नारे से ही सपा, कांग्रेस और बसपा को चक्कर आने लगता है। उनके पास इतनी सीटों पर लड़ने के लिए प्रत्याशी ही नहीं मिले। अब तो जनता कहती है कि ”जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे और 2024 में फिर से कमल खिलाएंगे” ।मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में विकास के बड़े बड़े कार्य हों या गरीब कल्याण के माध्यम से गरीबों के चेहरे पर खुशहाली लाने का कार्य हो, मोदी जी ने देश के लिए 10 साल अहर्निश प्रयास और तपस्या की है। कहा कि देश में पहले आतंकी घटनाएं होती थीं। आज आतंकवाद और नक्सलवाद समाप्त हो चुका है। अब पटाखा भी जोर से फट जाए तो पाकिस्तान सफाई देने लगता है। ये परिवर्तन आपके एक वोट के कारण हुआ है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया में सम्मान प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि यहां मेडिकल कॉलेज कभी सपना था, मगर आज बाबा देवरहा के नाम पर मेडिकल कॉलेज है। पहले पानी के लिए तरसना होता था, आज हर घर नल की योजना है।विकास के बड़े बड़े कार्य नये भारत की पहचान बन रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार में गरीब भूख से मरता था। आज 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन, 60 करोड़ को 5 लाख तक का मुफ्त उपचार, 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि, 12 करोड़ घरों में शौचालय, 10 करोड़ घरों को उज्ज्वला योजना देने का कार्य हुआ है। इसके साथ ही 4 करोड़ गरीबों के घर बन चुके हैं। 4 जून के बाद 3 करोड़ गरीबों के लिए और घर बनेंगे। आज अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो चुका है। उन्होंने कहा कि सपा के समय भाटपार में दंगा करके हिन्दुओं की झोपड़ियों को जलाकर उन्हें बंद कर दिया गया था, तब मैं यहां आया था और उन्हें छुड़ाने का काम किया था। मगर आज यूपी में दंगा नहीं होता है। आज नो कर्फ्यू नो दंगा यूपी में सब चंगा है। पर्व त्योहार शांतिपूर्वक मनाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights