‘छोटा भाईजान’ की शादी में बाराती बनेंगे ‘बड़े भाईजान’! अब्दु रोजिक का खुलासा- दुबई आएंगे सलमान खान

तजाकिस्तान के सबसे छोटे सिंगर अब्दु रोजिक ब्याह रचाने जा रहे हैं। उनकी अमीरा से सगाई हो चुकी है और दोनों 7 जुलाई को दुबई में शादी करेंगे। इस वेडिंग सेरेमनी में कई बड़े चेहरे नजर आने वाले हैं और इस लिस्ट में सलमान खान का नाम भी है। खुद ‘छोटे भाईजान’ ने खुलासा किया है कि सलमान उनकी शादी अटैंड करने जरूर आएंगे। मालूम हो कि अब्दु जब सलमान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ में आए, तब उन्हें भारतीय दर्शकों का खूब प्यार मिला। वो घर-घर में फेमस हो गए। अब अपनी जिंदगी के नए पड़ाव को लेकर वे बेहद खुश हैं।

Abdu Rozik ने न्यूज 18 को बताया कि सगाई की अनाउंसमेंट करने के बाद Salman Khan ने उन्हें बधाई दी और तभी उन्होंने पुष्टि कर दी कि वो शादी के लिए दुबई आएंगे। अब्दु ने कहा, ‘सलमान खान ने मुझे फोन किया। उन्होंने कहा ‘आपको शादी की बधाई मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।’ उन्होंने मुझसे कहा कि मेरी शादी होते देखना उनकी इच्छा थी। उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया। उन्होंने मुझसे कहा कि वो मेरी सादी में आएंगे और हम मौज-मस्ती करेंगे।’

हालांकि, ‘छोटा भाईजान’ ने अपनी शादी के बारे में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘हम अभी खुलासा नहीं कर सकते हैं। बहुत सारी तैयारियां चल रही हैं। वेडिंग सेरेमनी देखकर सभी हैरान हो जाएंगे। मेरे सभी दोस्त और फैमिली मेंबर्स शामिल होंगे। सिलेब्रिटी फ्रेंड्स भी आएंगे।’

अब्दु और अमीरा की मुलाकात एक रेस्टोरेंट में हुई थी। वो अपनी सहेलियों के साथ आई थीं और अब्दु अपने दोस्तों संग वहां गए थे। अमीरा ने सहेलियों की मदद से अब्दु का नंबर हासिल किया और फिर धीरे-धीरे दोनों की बातचीत शुरू हुई। महज 3-4 महीने में अब्दु जान गए कि अमीरा उनके लिए परफेक्ट वाइफ होंगी। अब्दु ने कहा, ‘वो एक अच्छी लड़की है। वो मेरा सम्मान करती है। वो मेरे परिवार का सम्मान करती है।’

20 साल के अब्दु की हाइट कम है। वो 115 सेंटीमीटर के हैं, जबकि अमीरा 155 सेंटीमीटर लंबी हैं। जब अब्दु ने अमीरा संग सगाई की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कीं तो उन्हें बहुत ट्रोल किया गया। उनके कद का मजाक उड़ाया गया। अब्दु ने बताया कि इससे अमीरा का परिवार भी बहुत आहत हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights