आ गया अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का कार्ड, 12-14 जुलाई तक होगा जश्‍न, मेहमानों के लिए है ड्रेस कोड

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। उनकी शादी का कार्ड सामने आया है, जो वायरल हो रहा है। यह रॉयल शादी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी, जिसमें फिल्म से लेकर बिजनेस जगत और हॉलीवुड की हस्तियां शामिल होंगी। वेडिंग कार्ड में शादी की रस्मों की डिटेल दी गई है। इसके मुताबिक, यह रॉयल सेलिब्रेशन तीन दिन तक चलेगा।

Radhika Merchant और Anant Ambani कई साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, और अब उन्होंने एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि राधिका और अनंत अंबानी की शादी हिंदू वैदिक रीति-रिवाज से होगी और सारे कार्यक्रम व रस्में 12 जुलाई से शुरू हो जाएंगी।

शादी के कार्ड में दी गई डिटेल के मुताबिक, 12 जुलाई को शुभ विवाह होगा, जिसके लिए ड्रेस कोड ट्रेडिशनल रखा गया है। 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद की रस्म होगी, जिसमें मेहमान न्यूली वेड राधिका और अनंत को आशीर्वाद और शुभकामनाएं देंगे। इसके लिए ड्रेस कोड इंडियन फॉर्मल रखा गया है। 14 जुलाई को मंगल उत्सव यानी वेडिंग रिसेप्शन होगा और इसका ड्रेस कोड इंडियन चिक है। ये सभी कार्यक्रम जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित किए जाएंगे।

अभी राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की इटली में क्रूज पार्टी चल रही है, जिसमें कई फिल्मी सितारे शामिल हुए हैं। अंबानी परिवार में राधिका और अनंत की शादी का जश्न मार्च 2024 से चल रहा है। 1 मार्च को मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने गुजरात के जामनगर में प्री-वेडिंग सेरिमनी रखी थी, जो 3 मार्च तक चली थी। इसमें पॉप स्टार रिहाना भी शामिल हुई थीं। शाहरुख, सलमान और आमिर खान से लेकर बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां, क्रिकेट और बिजनेस जगत के भी कई लोग शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights