अयोध्या से महाराष्ट्र जा रही कार खड़े कंटेनर में घुसी, तीन की मौत, दो गंभीर

जिले के पचोर सारंगपुर मार्ग पर अयोध्या से सारंगपुर की ओर जा रही एक कार खड़े कंटेनर से टकरा गई। इस एक्सीडेंट में कार में सवार एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए पचोर अस्पताल से शाजापुर रेफर किया गया है।

हादसा सोमवार सुबह 9:30 बजे करीब सरेड़ी गांव के पास हुआ। पचोर थाना प्रभारी आकांशा शर्मा ने बताया कि अत्तार रमिला पति मजबूल अहमद (30), हमजी खान पिता आमीन अत्तार (35), भगवान दगडू पंवार (32) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दिलावर और अनिल पाटिल गंभीर घायल हो गए, जिन्हें पचोर शासकीय अस्पताल में पुलिस की मदद से इलाज के लिए लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शाजापुर रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार दुर्घटना में घायल और मृतक एक ही कंपनी में काम करते हैं। और ये सभी सोलापुर महाराष्ट्र के रहने वाले भगवान पंवार के साथ अयोध्या घूमने के लिए गए थे। भगवान पंवार ने उन्हें रविवार की शाम फोन पर अयोध्या से वापस लौटने की जानकारी दी थी। रमिला और हमजी पति-पत्नी है और भगवान कार चला रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights