शुक्रवार, 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के लिए एक बड़ा दिन है क्योंकि वे जीवन भर के लिए एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हर गुजरते घंटे के साथ हम शादी की शोभा बढ़ाने के लिए दुनिया भर से आने वाले सेलेब्स को देख रहे हैं। जॉन सीना, किम-ख्लो कार्दशियन से लेकर लालू यादव और ममता बनर्जी तक, हर कोई आने के लिए तैयार है। लेकिन एक नाम जो इस भव्य शादी को मिस कर सकता है, वह अक्षय कुमार हैं और इसका कारण यह है कि वो कोविड -19 के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। वह अपनी नई रिलीज ‘सरफिरा’ के प्रचार के लिए कई जगहों पर जा रहे हैं। उन्होंने अपना टेस्ट कराया और पॉजिटिव पाए गए। उन्होंने खुद को अलग कर लिया है और अपने डॉक्टरों की सुझाई गई सभी सावधानियां बरत रहे हैं। कथित तौर पर, एक्टर ने शुक्रवार, 12 जुलाई की सुबह टेस्ट कराया और अपनी फिल्म ‘सरफिरा’ के प्रचार से भी चूक गए।