मालदीव में काली गुड़िया को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस काली गुड़िया का संबंध काले जादू से जोड़ा जा रहा है। इस गुड़िया को मालदीव सरकार के एक महिला राज्य मंत्री फतिमा शमनाज के घर से बरामद किया गया था। तब दावा किया गया था कि फातिमा शहनाज राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के करीब जाने के लिए काला जादू कर रही थी। इस मामले में फातिमा शहनाज को गिरफ्तार भी किया गया था। अब इस्लामिक मंत्रालय ने कहा है कि पर्यावरण मंत्रालय में पूर्व राज्य मंत्री फतिमा शमनाज और उनकी बहन हव्वा सना सलीम के घर से सबूत के तौर पर जब्त की गई गुड़िया की टैग से काले जादू के कोई निशान नहीं मिले हैं।
शमनाज के मामले के बारे में अधाधु से बात करते हुए उनके वकील अली शाह ने कहा कि पुलिस ने अब तक उनके खिलाफ कोई सबूत पेश नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस्लामिक मंत्रालय का हवाला देते हुए अदालत को बताया कि घर से जब्त की गई गुड़िया में भी काले जादू के कोई निशान नहीं थे। शाह ने कहा, “इस्लामिक मंत्रालय ने शमनाज के घर से जब्त की गई की टैग और अन्य वस्तुओं का विश्लेषण किया है और राय दी है कि इसमें काले जादू या शिर्क (ईश्वर के साथ अन्य प्राणियों को सहयोगी के रूप में स्वीकार करना) से संबंधित कुछ भी नहीं है