गुजरात में एक बार फिर आमने सामने आए मेवाणी और संघवी

गुजरात में सियासी सन्नाटे के बीव कांग्रेस नेता जिग्नेश मेवाणी और हर्ष संघवी के बीच एक बार फिर जुबानी जंग शुरू हो गई है। कांग्रेस के दलित नेता और विधायक जिग्नेश मेवाणी ने राज्य के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी से पूछा है कि गुजरात के सुरेन्द्रनगर जिले में Ak-47 से दलितों की छाती पर गोली चलाने वाले, मनुस्मृति के पुजारी और संविधान विरोधी भाजपाइयों तुम्हे कब से दलितों और महिलाओं की चिंता होने लगी? ऊना दलित कांड आप की सरकार में ही हुआ था, याद है ना? मेवाणी ने एक्स पर लिखा है कि 8वीं तक पढ़ने वाले गुजरात के स्कॉलर गृह मंत्री जी यदि आप में थोड़ी भी शर्म है तो राजकोट में हाल ही में जिस बेटी ने बलात्कार की शिकायत दर्ज करवाई है, उनके बलात्कारियों की गिरफ्तारी कर के दिखाओ। यह जो FIR है, वह किसके कहने पर हुई है इतना तो 9वी कक्षा का बच्चा भी समझ जाएगा। जिग्नेश मेवाणी ने तंज कसते हुए लिखा है कि 9वीं के पाठ्यपुस्तक का एक सेट कौन से एड्रेस पर भेजना है? गुजरात में यह पूरा विवाद जिग्नेश मेवाणी की प्रेस कांफ्रेंस में घटी एक घटना के बाद खड़ा हुआ है। पूर्व में कंगना रनौत के खिलाफ विवादित पोस्ट करके सुर्खियों में आए कांग्रेस नेता एस एच अहीर की वजह से एक इंटेलिजेंस ब्रांच की पुलिसकर्मी गिर गई थीं। इसका वीडियो सामने आने के बाद गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने इसे एक्स पर पोस्ट किया था और लिखा था कि कांग्रेस की मानसिकता हमेशा से महिला एवं दलित विरोधी रही है। आज गुजरात कोंग्रेस के विधायक जिग्नेश मेवानी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके अजीज मित्र कच्छ कोंग्रेस के नेता एच एस अहीर के कुर्सी खींचने पर एक दलित महिला अफसर घायल हो गई। संघवी ने लिखा था कि देखें किस प्रकार से जानबूझकर कुर्सी खींचकर एक दलित महिला ऑफिसर को घायल किया गया। यह अति निंदनीय बाबत है। यह घटना मेवाणी की प्रेस कांफ्रेंस में हुई थी। इंटेलीजेंस में तैनात महिला पुलिसकर्मी मेवाणी की प्रेस कांफ्रेंस की तस्वीरें क्लिक कर रही थीं। एच एस अहीर कच्छ जिले के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights