यूपी के सोनभद्र में बड़ा ट्रेन हादसा, कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी हुई डिरेल

यूपी के सोनभद्र में मालगाड़ी डिरेल होकर पलट गई। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे शक्तिनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनसीएल खड़िया परियोजना से अनपरा पावर प्लांट के लिए कोयला लेकर मालगाड़ी जा रही थी। कृष्णशीला रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर इंजन समेत कोयले से भरी दो बोगियां डिरेल होकर पलट गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अनपरा पावर प्लांट के संबंधित अधिकारियों ने बताया गया कि बीते दिनों हुई बारिश के चलते मिट्टी खिसक गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights