बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, बस और मैक्स गाड़ी की टक्कर, 10 लोगों की मौत

बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में बस और मैक्स गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि कई यात्री घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल के लिए भेजा। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने रास्ते पर जमा लगा दिया। गाड़ियों की आवाजाही रुक गई। 

जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद की एक कंपनी से मैक्स वाहन पर सवार होकर सभी लोग अपने घर अलीगढ़ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए जा रहे थे।  इससे पहले की वह घर पहुंचते बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में रोडवेज बस और मैक्स वाहन की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौत बताई जा रही है। मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights