तीन विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचे चंपई सोरेन, बोले-मैं तो निजी काम से आया हूं

झारखंड में कुछ ही दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं उससे पहले वहां सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व सीएम और जेएमएम नेता चंपई सोरेन के भाजपा ज्वाइन करने की बात सामने आ रही है। चंपई सोरेन तीन विधायकों के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं। वे एयर इंडिया की फ्लाइट से कोलकाता होते हुए दिल्ली आए हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि मैं तो दिल्ली अपने निजी काम से आया हूं। मेरो तो दिल्ली आना-जाना लगा रहता है। उन्होंने ये भी कहा कि कोलकाता में मेरी किसी से मुलाकात नहीं हुई है। चंपई ने कहा कि मैं जहां था, अभी तो वहीं हूं।

चंपई सोरेन पहले से ही भाजपा के बड़े नेताओं के संपर्क में हैं और कहा जा रहा है कि वे किसी भी वक्त भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। हालांकि चंपई सोरेन ने ना तो ये कहा है कि वे भाजपा ज्वाइन करने वाले हैं और ना ही इसे सिरे से नकारा है। उनसे जब ये सवाल पूछा गया था तो उन्होंने हंसकर बात टाल दी थी और कहा कि देखिये क्या होता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights