गुरुग्राम सड़क हादसा: बिना लाइसेंस के ही कार चला रहा था युवक, एक्सीडेंट में हुई थी बाइक सवार की मौत

सोशल मीडिया पर एक भीषण सड़क हादसे का वीडियो बीते दिनों खूब वायरल हो रहा था। यह वीडियो गुरुग्राम के साइबर सिटी का था, जिसमें एक बाइक सवार अक्षत की दुर्घटना में मौत हो जाती है। इस सड़क हादसे का मुख्य आरोपी कुलदीप ठाकुर अब भी पुलिस की पहुंच से दूर है। आरोपी ने पुलिस को अपना ड्राइविंग लाइसेंस नहीं दिया है। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की एक और धारा जोड़ दी है। दरअसल पुलिस आरोपी के खिलाफ लाइसेंस के बिना वाहन चलाने की धारा जोड़ दी है। इस मामले पर वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि धारा 105 बीएनएस (हत्या की कोशिश जो हत्या के बराबर नहीं है) को फॉरेंसिक रिपोर्ट के प्राप्त होने के बाद जोड़ा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights