सोशल मीडिया पर एक भीषण सड़क हादसे का वीडियो बीते दिनों खूब वायरल हो रहा था। यह वीडियो गुरुग्राम के साइबर सिटी का था, जिसमें एक बाइक सवार अक्षत की दुर्घटना में मौत हो जाती है। इस सड़क हादसे का मुख्य आरोपी कुलदीप ठाकुर अब भी पुलिस की पहुंच से दूर है। आरोपी ने पुलिस को अपना ड्राइविंग लाइसेंस नहीं दिया है। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की एक और धारा जोड़ दी है। दरअसल पुलिस आरोपी के खिलाफ लाइसेंस के बिना वाहन चलाने की धारा जोड़ दी है। इस मामले पर वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि धारा 105 बीएनएस (हत्या की कोशिश जो हत्या के बराबर नहीं है) को फॉरेंसिक रिपोर्ट के प्राप्त होने के बाद जोड़ा जा सकता है।
24 घंटे बाद फिर से खोला गया झारखंड-बंगाल बॉर्डर फंसे थे हजारों ट्रक, ममता की सरकार ने क्यों किया था बंद
पश्चिम बंगाल-झारखंड बॉर्डर करीब 24 घंटे तक बंद रहने के बाद अंतरराज्यीय व्यापार के वास्ते ट्रकों की आवाजाही के लिए फिर से खोल दिया गया है। दामोदर घाटी निगम (DVC)…
Read more