‘मेरा बेटा ही महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनेगा’, महायुति को बहुमत मिलने पर देवेंद्र फडणवीस की मां ने दिया बयान

महाराष्ट्र में अब तक की मतगणना से नतीजों की स्थिति लगभग साफ हो चुकी है। महायुति बहुमत से काफी ज्यादा आगे निकल चुकी है और अब राज्य में अगली सरकार भी महायुति की ही बनने वाली है। वहीं अब महायुति की इस जीत पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। एक तरफ राहुल नार्वेकर ने महायुति की इस जीत की बधाई दी है तो वहीं देवेंद्र फडणवीस की मां ने भी इस जीत पर खुशी जाहिर की है। खबर ये भी है कि देवेंद्र फडणवीस को राज्य का नया सीएम बनाया जा सकता है। बीजेपी अध्यक्ष उनसे मिलने के लिए भी पहुंचे हैं।

महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनने के साथ ही उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की मां सरिता फडणवीस का बयान भी सामने आया है। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी है और आशीर्वाद भी दिया है। देवेंद्र फडणवीस की मां सरिता फडणवीस ने कहा, “यह एक बड़ा दिन है क्योंकि मेरा बेटा राज्य में एक बड़ा नेता बन गया है। वह 24 घंटे सातों दिन कड़ी मेहनत कर रहे थे। बेशक, वह मुख्यमंत्री बनेंगे। लाडली बहनोंका भी आशीर्वाद मिला है।”

वहीं राहुल नार्वेकर ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर कहा कि ये कमाल हमारी महाराष्ट्र की जनता ने किया है, इसलिए मैं इन सभी का धन्यवाद करता हूं कि इन्होंने एक बार फिर महायुति पर भरोसा जताते हुए सरकार लेकर आई है। वहीं अगले सीएम के नाम पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महायुति का होगा। नाम आपको जल्द ही पता चल जाएगा। उन्होने कहा कि पहले 124 सीटें आने का आनंद लेने दीजिए। हम सब खुशियां किश्तों में लेंगे। उन्होने कहा कि मेरे आंकलन के अनुसार देवेंद्र फडनवीस सक्षम नेता हैं। वहीं संजय राउत को लेकर राहुल नार्वेकर ने कहा कि संजय राउत के लिए मातोश्री के दरवाजे भी बंद होने वाले हैं। उन्हें अपनी करारी हार को छुपाने का बहाना ढूंढना होगा। जब वो चुनाव हारते हैं तो उनका रवैया कुछ और होता है। संजय राउत को कोई सीरियस लेता ही नहीं है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights