रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी भयानक जंग,रूस लगातार यूक्रेन पर घातक हमले कर रहा

कीव: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इस बीच यूक्रेन के शीर्ष सैन्य कमांडर ने कहा है कि रूस के लगातार आक्रमण के बाद पूर्वी यूक्रेन के प्रमुख शहर पोक्रोवस्क के आसपास जंग और भीषण हो गई है। विश्लेषकों का अनुमान है कि रूसी सेना अब शहर से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है। जनरल स्टाफ ने बृहस्पतिवार को युद्धक्षेत्र रिपोर्ट में कहा कि यूक्रेनी सैनिकों ने पिछले 24 घंटों में पोक्रोवस्क के आसपास सुरक्षा बलों पर हमला करने के रूस के लगभग 40 प्रयासों को विफल कर दिया। बता दें कि, फरवरी 2022 में रूस के हमले से पहले पोक्रोवस्क की आबादी करीब 60,000 थी। इसे यूक्रेन के प्रमुख रक्षात्मक गढ़ रूप में देखा जाता है। यहां पर रूस के कब्जे से यूक्रेन की रक्षात्मक क्षमता कमजोर होगी। कीव सरकार के लिए एक बड़ी चिंता यह है कि रूस को रोकने के लिए अरबों डॉलर की अमेरिकी सैन्य सहायता नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद समाप्त की जा सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights