कपूर परिवार मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने पहुंचा

आलिया भट्ट ने बीते रोज अपने पूरे कपूर परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस खास मौके के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहे। इसी दौरान आलिया भट्ट का एक नॉटी अंदाज भी फैन्स को देखने को मिला है। यहां आलिया भट्ट अपने जीजा जी सैफ अली खान को चिढ़ाते नजर आई हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने पूरे कपूर परिवार के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। एक्टर सैफ अली और करिश्मा को  ‘हम साथ साथ हैं’के ‘एबीसीडी’वाले गाने पर चिढ़ाती हुई नजर आई। आलिया ने  इस सीन को बिल्कुल अपने ही अंदाज में पेश किया।  जिसमें आलिया भट्ट ने सैफ अली खान और करिश्मा कपूर के किरदार निभाए। उनका ये  वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उनके फैंन को यह वीडियो काफी पसंद आया। आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए मजेदार वीडियो, तस्वीरें को  शेयर करती रहती हैं। 

फैंस ने आलिया के इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसाया। किसी ने कहा, “आलिया भट्ट का यह रूप देखना बहुत मजेदार है। तो किसी ने लिखा “उन्होंने पुराने क्लासिक सीन को अपने नए अंदाज में  करके 90 के दशक की याद दिला दी। कई लोगों ने आलिया की क्यूटनेस और उनके फनी अंदाज की तारीफ की। 

आलिया भट्ट अपने पूरे कपूर  परिवार के साथ मंगलवार को पीएम मोदी जी से मिलने पहुंची थी। 14 दिसंबर को राज कपूर की 100वीं जयंती है। इसी मौके पर कपूर परिवार मोदी जी को आमंत्रित करने पहुंचे। कपूर परिवार,राज कपूर की 100वीं जयंती पर एक बड़ा इवेंट कर रहे हैं। जिसमें  इंडस्ट्री  के बडे-बडे लोग और कई पॉलिटिशियन भी शामिल होगे।

 कपूर  परिवार 13 से 15 दिसंबर तक फिल्म फेस्टिवल आयोजित कर रहे हैं। 10 शहरों में 40 सिनेमाघरों, 135 स्क्रीनों पर राज कपूर की 10 फिल्मों को चलाया जाएंगा। इस फिल्म फेस्टिवल में उनकी सबसे मशहूर फिल्में दिखाई जाएंगी,जिनमें शामिल हैं-(1948) आग, जागते रहो (1956),श्री 420 (1955),मेरा नाम जोकर (1970), बरसात (1949),आवारा (1951), बॉबी (1973) , जिस देश में गंगा बहती है (1960), संगम (1964),और राम तेरी गंगा मैली (1985)। इन फिल्मों को  फेस्टिवल में दिखाया जाएंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights