मायावती पर भड़के कांग्रेस नेता अजय राय, बोले- केवल ट्विटर-ट्विटर मत कीजिए

संसद के शीतकालीन सत्र में हाल ही में भारत के संविधान की 75 साल की गौरवपूर्ण यात्रा पर चर्चा की गई है। इस चर्चा को लेकर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भी बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि इस चर्चा का महत्व और उपयोगिता तभी संभव है जब इसे खुले मन से स्वीकार किया जाए। मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में देश पर शासन करने वाली पार्टियों पर भी निशाना साधा है। वहीं, दूसरी ओर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने मायावती के बयान को लेकर उनपर निशाना साधा है। अजय राय ने बसपा प्रमुख मायावती को कहा है कि वह केवल प्रेस वार्ता और ट्विटर-ट्विटर न किया करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights