क्रिसमस के दिन गोवा में दिल दहलाने वाला हादसा

पर्यटन के लिए भारत के प्रसिद्ध राज्य गोवा हादसे की बुरी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, उत्तरी गोवा के कलंगुट समुद्र तट के पास में पर्यटकों की एक नाव समुद्र में पलट गई है। इस घटना के बाद तुरंत ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस ने जानकारी दी है कि गोवा के समुद्र में नाव पलटने की इस घटना में अब तक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। वहीं, रेस्क्यू ऑपरेशन में कम से कम  20 लोगों को बचाया गया है।

पुलिस ने जानकारी दी है कि नाव पलटने की इस घटना में जिस शख्स की मौत हुई है वह 54 साल का था। जिन 20 लोगों को बचाया गया उन्हें इलाज के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आगे ये भी बताया है कि नाव पर दो को छोड़कर सभी यात्रियों ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी। यात्रियों में छह साल के बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं।

पुलिस के मुताबिक, उत्तरी गोवा में कैलंगुट समुद्र तट के पास अरब सागर में नाव पलटने की घटना बुधवार को दोपहर 1.30 बजे के करीब हुई है। आपको बता दें कि भारत का गोवा राज्य पूरी दुनिया में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। क्रिसमस और नए साल के दौरान बड़ी संख्या में लोग देश-विदेश से यहां जश्न मनाने पहुंचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights