राजस्थान बोर्ड क्लास 10 की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। राजस्थान बोर्ड की ओर से आज 10वीं कक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक कर सकेंगे। हालांकि, परिणाम को चेक व डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल(रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसे क्रेडेंशियल) का यूज करना होगा। बता दें कि 12 से 28 फरवरी, 2026 के बीच RBSE कक्षा 10 की परीक्षा 2026 में 10.68 लाख (10,68,078) से अधिक छात्र शामिल हुए थे। जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।
परिणाम जारी होने के बाद यदि ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश हो जाए तो स्टूडेंट्स परेशान न हों। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स अपने परिणाम को डिजिलॉकर, एसएमएस के माध्यम से भी चेक कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र-छात्राएं UMANG एप पर भी अपने बिहार बोर्ड के परिणाम को चेक कर सकेंगे। राजस्थान बोर्ड क्लास 10 के परिणाम से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए इस लाइव ब्लॉग के साथ।