मोका तूफान से दिल्ली समेत कई राज्यों पर बरसेंगे बादल, मौसम का रंग पल-पल बादल रहा है

बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न हुआ चक्रवात मोका एक-दो दिन में लैंडफाल करेगा। लेकिन  कहां लैंडफाल करेगा यह अभी तय नहीं है|मौसम विभाग के अनुसार इसका रुख बंगाल की तरफ नहीं होगा। चक्रवात के वजह से राज्य में तापमान बढ़ने लगा है

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि शाम को मौसम में नमी 31 प्रतिशत रही। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह सुहावनी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन में दिल्ली में पारा 40 के पार जा सकता है। वहीं, 11 मई के बाद तूफान मोका के कारण दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और इससे सटे क्षेत्र में आज चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है।

बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न हुआ चक्रवात ‘मोका’ एक-दो दिन में लैंडफाल करेगा। चक्रवात कहां लैंडफाल करेगा, यह अभी तय नहीं है लेकिन मौसम विभाग का मानना है कि इसका रुख बंगाल की तरफ नहीं होगा। इसकी वजह से राज्य में तापमान बढ़ने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवात के कारण अचानक तापमान बढ़ गया है। अगले कुछ दिनों तक लू की चेतावनी जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights