सूरत लायंस क्लब ऑफ़, अठवालायंस रीजन - १, ज़ोन – २ द्वारा 14 मई को सुभाष नगर कोमुनिटी हॉल के सामने अष्टविनायक गणपति मंदिर एवं नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में पानी की परब का लोकार्पण किया गया

स्वर्गीय श्री सीताराम जी अग्रवाल की याद मे उनके सुपुत्र श्री लायन प्रमोद अग्रवाल पिपराली जी द्वारा सप्रेम भेट स्वरुप पानी की परब मंदिर के भक्तो के लिए दी गई, इस कार्यक्रम के मुख्य उद्घाटक श्री दीपक पखाले जी (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर), मुख्य अतिथि स्वामी सद्गुरु श्री हरजीवनदासजी, (श्री लड्डू गोपाल गौशाला) गेस्ट ऑफ़ हॉनर लायन मोना देसाई, मुख्य मेहमान लायन मूलचंद जैन (रीजन चेयरमेन), लायन डॉ. रविंद्र सुकलाल पाटिल (रीजन चेयरमेन), लायन डॉ. मंगला रविंद्र पाटिल (प्रेसिडेंट लायन क्लब लिम्बायत एस. ई. झेड. ) उपस्थित रहे. इस कार्यक्रममे बड़ी संख्या मे विस्तार के स्थानिक नागरिकतथा सामाजिक अग्रणी, कार्यकर्त्ता, साथ ही मंदिर के ट्रस्टीगण, भाविक भक्त उपस्थित रहे. इस भीषण गर्मी मे मंदिरके इस पानी की परब का आयोजन सभी के लिए काफी सुखद रहा. मिनरल ठंडा पानीको प्रसादरूपी सभी ने पीकर आनंद लिया