महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस वर्किंग कमिटी के सदस्य अशोक चव्हाण ने दिया इस्तीफा, थाम सकते हैं भगवा झंडा

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस वर्किंग कमिटी के सदस्य अशोक चव्हाण ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चर्चा है कि वो जल्द ही बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। राजनीतिक जानकारों की माने तो बीजेपी उन्हें राज्यसभा भी भेज सकती है। इससे पहले बांद्रा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता छोड़ दी थी।

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस वर्किंग कमिटी के सदस्य अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक चव्हाण के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की संभावना है। राजनीति गलियारों में चर्चा है कि अगर चव्हाण बीजेपी में शामिल होते हैं तो ये कांग्रेस के लिए बड़ा झटका होगा। संभावना है कि बीजेपी उन्हें राज्यसभा भेजेगी।

दरअसल अशोक चव्हाण ने इस्तीफा देने से पहले आज सुबह विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात की। कहा जा रहा है कि चव्हाण ने नार्वेकर से मुलाकात की और इस्तीफे की प्रक्रिया को समझा। चव्हाण यह कहकर नार्वेकर के कार्यालय से चले गए कि मैं फिर आऊंगा। इसलिए चव्हाण के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया। उधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights