तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने कहा है कि 32 मार्च को होने वाले स्थानीय चुनाव उनका आखिरी चुनाव होगा। ऐसे में एर्दोगन के संन्यास की अटकलें लगाई जाने लगी हैं।
र्की के सबसे सफल राजनेता एर्दोगन ने दो दशकों से अधिक समय तक देश का नेतृत्व किया है। 2002 के बाद से एक दर्जन से अधिक चुनावों के विजेता राष्ट्रपति एर्दोगन को मई 2023 में बेहद कड़े मुकाबले के दौरान पांच साल के कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया था। एर्दोगन को पाकिस्तान समर्थक नेता माना जाता है, जिन्होंने अपने पूरे राजनीतिक करियर में मुस्लिम देशों का सर्वोच्च नेता बनने की नाकाम कोशिश की।
तुर्की की सरकारी मीडिया अनादोलु की रिपोर्ट के अनुसार, एर्दोगन ने कहा, “यह मेरे लिए अंतिम है, कानून द्वारा दिए गए जनादेश के तहत यह मेरा आखिरी चुनाव है।” एर्दोगन ने आगे कहा, “जो परिणाम सामने आएगा वह मेरे भाई-बहनों को विरासत का हस्तांतरण होगा जो मेरे बाद आएंगे।” एर्दोगन के इस बयान को उनके संन्यास से जोड़कर देखा जा रहा है।
एर्दोगन तुर्की के सबसे सफल राजनेताओं में से एक रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान एक बार सैन्य विद्रोह का भी सामना किया। इस विद्रोह की आड़ में उन्होंने विपक्षी नेताओं का भी सफाया कर दिया।