बीजेपी की तीसरी सूची 23-24 मार्च तक को आने की उम्मीद है। इस सूची में गुजरात के बची चार सीटों के लिए नाम घोषित होने हैं, लेकिन इस सब के बीच गुजरात की दो सीटों पर पार्टी दूसरी सूची में घोषित दो उम्मीदवारों को बदल सकती है, हालांकि पार्टी ने इस बारें कोई भी आधिकारित तौर पर बयान नहीं दिया हैजिस दो सीटों पर बदलाव की बात कही ज रहा है। उनमें वलसाड और बनासकांठा लोकसभा हैं। पार्टी ने आदिवासी समुदाय के लिए आरक्षित वलसाड लोकसभा सीट से धवल पटेल को उम्मीदवार बनाया है। बनासकांठा में बीजेपी ने बदलाव करते हुआ रेखा चौधरी को टिकट दिया था।
राजनीतिक हलकों में सूत्रों के हवाले जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार बीजेपी इन दोनों सीटों पर कैंडिडेट बदल सकती है। इसकी वजह की बीजेपी कांग्रेस की तुलना में और मजबूत कैंडिडेट उतारना चाहती है। कांग्रेस ने इन दोनों सीटों पर अपने मौजूद विधायकों को टिकट दिया है। कांग्रेस ने वलसाड लोकसभा से अपने सबसे तेजतर्रार आदिवासी नेता अनंत पटेल को मैदान में उतारा है। बनासकांठा में कांग्रेस ने विधायक गेनीबेन ठाकोर को मैदान में उतारा है। गेनीबेन कांग्रेस की इकलौती महिला विधायक हैं। बीजेपी के वलसाड से उम्मीदवार धवल पटेल नौकरी छोड़कर बीजेपी से जुड़े थे। वे बीजेपी को सोशल मीडिया टीम में राष्ट्रीय लेवल तक सक्रिय रहे हैं।
राजनीतिक हलकों में भले ही बदलाव की चर्चा है कि पार्टी के नेताओं को कहना है दुर्लभ मामले को छोड़कर बीजेपी टिकट में बदलाव नहीं करती है। अगर पार्टी इन दो सीटों पर बदलाव करती है तो बाकी जगह भी भी बदलाव की मांग उठ सकी है। ऐसे में इसकी संभावना काफी कम है कि पार्टी प्रत्याशियों के बदलाव करेगी। इसके अलावा जो नेता बदलाव की संभावना से इनकार कर रहे हैं उनका कहना यह कि इससे गलत संदेश जाएगा, कांग्रेस के उम्मीदवार मनौवैज्ञानिक तौर पर लाभ लेना चाहेंगे। गुजरात में लोकसभा का चुनाव तीसरे चरण में हैं। राज्य की सभी 26 सीटों के लिए 7 मई को वोट डाले जाएंगे।