मैले-कुचैले कपड़े… बिखरे बाल… प्रियंका चौधरी का हुआ ये हाल! होटल स्टाफ ने नहीं पहचाना, पर कुछ और है माजरा

टीवी एक्ट्रेस और रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ में नजर आ चुकीं प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों अपने नए गाने ‘दोस्त बनके रहते हैं ना…’ के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। राहत फतेह अली खान और गुरनजर की आवाज में सजे इस गाने को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इस बीच प्रियंका का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। गंदे कपड़ों और बिखरे बालों में प्रियंका एक होटल के बाहर खड़ी हैं और स्टाफ उन्हें अंदर एंट्री देने से मना कर रहा है। आइये जानते हैं, क्या है पूरा मामला।

दरअसल, प्रियंका चाहर चौधरी के नए म्यूजिक वीडियो ‘दोस्त बनके…’ में एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई गई है, जो बॉयफ्रेंड संग रिलेशनशिप में होती है और एक दिन प्रेग्नेंट हो जाती है। जब वो BF को ये बताती है तो वो उसे बच्चा गिराने की दवा खिला देता है। इससे प्रियंका को धक्का लगता है। इसके बाद वो लड़का मैसेज करता है कि दोस्त बनकर रहते हैं। मैसेज देखकर प्रियंका फौरन उससे मिलने के लिए घर से निकलती हैं तो उसे किसी और लड़की के साथ देखकर शॉक्ड रह जाती हैं। इसके ठीक पांच साल बाद वो लड़का अपनी वाइफ के साथ डॉक्टर के क्लीनिक में बैठा मिलता है और उन्हें पता चलता है कि वो कभी पैरेंट्स नहीं बन पाएंगे। दोनों दुखी मन से वापस जा रहे होते हैं, तभी उन्हें एक बच्चा दिखता है, जो कूड़ेदान में खाना खोज रहा होता है। जब लड़का उस बच्चे के पीछे-पीछे जाता है तो वहां दीवार के किनारे प्रियंका बैठी होती हैं, लेकिन बेसुध होकर। साफ पता चलता है कि वो बच्चा इन दोनों का है, क्योंकि प्रियंका ने उस दिन दवा खाने के बाद उल्टी कर दी थी। प्रियंका को इस हाल में देखकर और अपने बेटे के बारे में जानकर उस लड़के को बहुत अफसोस होता है।

प्रियंका इस गाने में जिस लुक में थीं, वो उसी फटेहाल वाले लुक में इस वायरल वीडियो में नजर आ रही हैं, जिसमें होटल स्टाफ उन्हें रोक रहा है। हालांकि, यूजर्स ने इसपर अलग-अलग रिएक्शन दिए हैं। कुछ का कहना है कि ये प्रमोशन का एक तरीका है, जोकि पूनम पांडे जैसा ही है। कोई बोल रहा है कि प्रियंका शूटिंग के बाद इसी हाल में होटल चली गई होंगी, जहां कोई उन्हें पहचान नहीं सका। कुछ लोग उनके गाने की तारीफ भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights